AJMER || Union Minister Anurag Thakur reached Ajmer ||| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अजमेर पहुंचे ||

2023-12-02 1

अजमेर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को अजमेर पहुंचे। अजमेर ब्यावर रोड स्थित विजय महल पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मेयो कॉलेज के स्पोर्ट्स कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अजमेर पहुंचे हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी तरह अपनी ताकत झोंक दी। आने वाले नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएंगे। क्योंकि जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 5 सालों में महिला अपराध, अराजकता और भ्रष्टाचार का ही बोलबाला था। जनता यही इंतजार कर रही थी कब मौका मिलेगा और इस भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के बाद फिर से राजस्थान में कमल खिलेगा। राज्य सरकार बनने के बाद चाहे पेपर लीक का मामला हो या फिर महिला अपराध के मामले हो इस तरह की घटनाएं ना हो उसके लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

Videos similaires